वाइट हाउस के पास एक पार्क में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने कार घुसा दी जिसके बाद एहतियातन कुछ समय के लिए वाइट हाउस को लॉकडाउन कर दिया गया। जिस समय यह घटना हुई, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अंदर मौजूद थे। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि क्रैश जानबूझकर किया गया था या नहीं।