वाइट हाउस के पास हथियारबंद शख्स ने चलाई गोलियां, फिल्मी अंदाज़ में हुआ एनकाउंटर
सोमवार को वॉशिंगटन में वाइट हाउस के पास अमेरिकी सीक्रेट सर्विस (यूएसएसएस) के एजेंट्स पर एक हथियारबंद शख्स ने गोलीबारी की। जवाब में उसे गोली मार दी गई और वाइट हाउस को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। यूएसएसएस उप-निदेशक मैथ्यू क्विन के मुताबिक, हमला उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के काफिले के इलाके से गुज़रने के तुरंत बाद हुआ।