वाइट हाउस के बैंड ने दिवाली पर बजाया 'ओम जय जगदीश हरे', वीडियो हुआ वायरल
आईएमएफ की फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने वाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास) में 'ओम जय जगदीश हरे' की धुन बजाए जाने का वीडियो गुरुवार को X पर शेयर किया। इसके साथ गीता गोपीनाथ ने लिखा है, "दिवाली के अवसर पर वाइट हाउस के मिलिट्री बैंड द्वारा 'ओम जय जगदीश हरे' की धुन सुनना अद्भुत था।"