वाइट हाउस पर छाया बॉलीवुड का खुमार, काश पटेल के FBI चीफ बनने पर अनोखे अंदाज़ में दी बधाई
वाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ डैन स्कैविनो ने काश पटेल के FBI चीफ नियुक्त होने पर उन्हें बधाई देने के लिए बॉलीवुड मीम का इस्तेमाल किया है। मीम में फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का एक क्लिप दिखाया गया है। पटेल ने कहा, "अमेरिकी लोग एक ऐसी FBI के हकदार हैं जो पारदर्शी, जवाबदेह और न्याय के प्रति प्रतिबद्ध हो।"