वाइट हाउस बैठक से पहले यूएस ने यूक्रेन से पूछा- 'क्या ज़ेलेंस्की सूट पहनेंगे?': रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने यूक्रेनी अधिकारियों से पूछा है कि क्या राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की डॉनल्ड ट्रंप संग मुलाकात में सूट पहनेंगे। दरअसल, ट्रंप ने पिछली वाइट हाउस मीटिंग में ज़ेलेंस्की के सैन्य शैली के कपड़ों का मज़ाक उड़ाया था और एक पत्रकार के सवाल पर ज़ेलेंस्की ने कहा था कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने पर 'कॉस्ट्यूम' (सूट) पहनेंगे।