वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2026 की विजेता तस्वीरें आईं सामने
'वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2026' की विजेता तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। इनमें बाड़ से बंधे मृत प्यूमा, ज़ेब्रा के समूह पर पानी छिड़कते हाथी के बच्चे और मृत शावक को ले जाते हाथी की तस्वीरें शामिल हैं। एक तस्वीर में थार रेगिस्तान के रेत के टीले में बिल बनाते बिच्छू को भी दिखाया गया है।