वीएमएस टीएमटी को IPO लाने के लिए सेबी से मिली मंज़ूरी
वीएमएस टीएमटी लिमिटेड को सेबी से आईपीओ लाने के लिए मंज़ूरी मिल गई है। इस आईपीओ में 1.5 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। वीएमएस टीएमटी ने शुक्रवार को बताया कि कंपनी का इरादा आईपीओ से होने वाली आय में से ₹115 करोड़ का उपयोग कर्ज़ चुकाने और शेष राशि को सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए आवंटित करने का है।