वाओ मोमो अगले दो साल में लाएगी IPO, डॉमिनोज़ की तर्ज़ पर बिजनेस बढ़ाने का है प्लान
फास्ट फूड चेन वाओ मोमो के सीईओ सागर दरयानी ने बताया है कि कंपनी अगले 2 साल में आईपीओ लाने की योजना बना रही है। दरयानी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य डॉमिनोज़ की तरह अपने बिज़नेस को बढ़ाना और उसकी पैरेंट कंपनी जुबिलेंट फुडवर्क्स की सफलता को दोहराना है। वाओ मोमो का वैल्यूएशन ₹2,500 करोड़ है।