विक्की कौशल की 'बैड न्यूज़' ने दुनियाभर में की ₹100 करोड़ की कमाई
अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज़' ने दुनियाभर में ₹100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, फिल्म ने भारत में ₹66 करोड़ की कमाई की है। धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म की सफलता को लेकर दर्शकों को धन्यवाद देते हुए लिखा, "आपका प्यार मिलियन में नहीं, बिलियन में एक है। बहुत-बहुत धन्यवाद।"