विक्की कौशल को फैन ने भेंट की संभाजी महाराज की मूर्ति, ऐक्टर ने जूते उतारकर किया स्वीकार
मुंबई एयरपोर्ट पर ऐक्टर विक्की कौशल को एक फैन ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और छत्रपति संभाजी महाराज की मूर्ति भेंट की। इस दौरान विक्की अपने जूते उतारकर मूर्ति स्वीकार करते दिखे। घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है और ऐक्टर के इस जेस्चर की फैन्स तारीफ कर रहे हैं। विक्की जल्द ही फिल्म 'लव ऐंड वॉर' में नज़र आएंगे।