विक्की कौशल ने सिद्धिविनायक मंदिर में किए गणपति बप्पा के दर्शन, वीडियो आया सामने
अभिनेता विक्की कौशल ने मंगलवार को महाराष्ट्र स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन किए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें विक्की वहां मौजूद लोगों के साथ फोटो खिंचवाते और उन्हें प्रसाद बांटते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान विक्की कौशल सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहने दिख रहे हैं।