विक्की कौशल संग काम करना चाहता हूं, उनमें अजय देवगन के गुण दिखते हैं: रोहित शेट्टी
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि वह अभिनेता विक्की कौशल के साथ काम करना चाहते हैं। रोहित ने कहा कि उन्हें विक्की में अभिनेता अजय देवगन जैसे गुण दिखते हैं। रोहित ने कहा कि विक्की ने छोटे-छोटे रोल व वेब शो में काम करने के बाद बॉलीवुड में नाम कमाया है।