विक्की व सनी ने जब ऐक्टिंग की बात की तो लगा लोग चाय पिला देंगे, रोल नहीं देंगे: पिता
अभिनेता विक्की कौशल के पिता व स्टंट डायरेक्टर श्याम कौशल ने कहा है कि जब उनके दोनों बेटों ने ऐक्टिंग में करियर बनाने की बात कही थी तो वह हैरान थे। उन्होंने कहा, "मैं ना नहीं कह सका क्योंकि मैं उसी इंडस्ट्री से कमा रहा था। मैंने सोचा था...कोई उन्हें चाय तो दे देगा लेकिन उनके साथ फिल्म नहीं करेगा।"