विक्ट्री परेड के दौरान भारत की विश्व कप विजेता टीम की झलक पाने के लिए पेड़ों पर चढ़े फैन्स
मुंबई में गुरुवार को विक्ट्री परेड के दौरान टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम की झलक पाने के लिए फैन्स पेड़ों पर चढ़े दिखे जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। मरीन ड्राइव पर लाखों फैन्स की मौजूदगी में भारतीय टीम की विक्ट्री परेड शुरू हुई और खिलाड़ी ओपन-टॉप बस पर सवार होकर फैन्स का अभिवादन स्वीकारते दिखे।