विकिपीडिया ने AI का उपयोग कर लेख लिखने या उसे री-राइट करने पर बैन लगा दिया है। एक अपडेट में कहा गया है कि AI से लिखे गए लेख अक्सर 'विकिपीडिया की कई मुख्य सामग्री नीतियों' का उल्लंघन करते हैं, इसलिए यह प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में संपादकों को AI के सीमित उपयोग की अनुमति होगी।