विकिलीक्स के जूलियन असांज ब्रिटेन की जेल से हुए रिहा, अमेरिका से हुई डील

विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज को 5 वर्ष बाद 24 जून को ब्रिटेन की जेल से रिहा किया गया है। 52 वर्षीय असांज और अमेरिकी प्रशासन के बीच हुई डील के बाद उन्हें रिहा किया गया है। असांज को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज़ चुराने और उन्हें सार्वजनिक करने के आरोप में 2010 में गिरफ्तार किया गया था।

Load More