विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे ने 2 साल बाद शेयर की तस्वीर, कहा- मैं वापस आ गया हूं
विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे 2-साल से अधिक समय बाद X पर वापस लौटे हैं। उन्होंने विकीलीक्स के पोस्ट में सिडनी से अपनी तस्वीर को रीट्वीट करते हुए लिखा, "मैं वापस आ गया हूं।" माना जा रहा है कि 55-वर्षीय असांजे 2024 को लंदन की जेल से रिहा होने के बाद 2-साल से अधिक समय तक जानबूझकर इससे दूर रहे।