विकास की गति बढ़ाने के लिए मुश्किल फैसले लूंगी: ब्रिटेन की नई वित्त मंत्री रेचल
ब्रिटेन की वित्त मंत्री रेचल रीव्स ने कहा है कि वह विकास की गति बढ़ाने के लिए मुश्किल फैसले लेंगी। उन्होंने कहा, "पिछले सप्ताह ब्रिटिश जनता ने परिवर्तन के लिए मतदान किया और पिछले 72 घंटों में मैंने उस जनादेश को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्य शुरू कर दिया है।" रीव्स ब्रिटेन की पहली महिला वित्त मंत्री बनी हैं।