विकास खन्ना के NY रेस्तरां ने जीता मिशेलिन 2024 बिब गोरमंड अवॉर्ड
भारत के मशहूर शेफ विकास खन्ना के न्यूयॉर्क (अमेरिका) स्थित रेस्तरां 'बंगलो' ने मिशेलिन 2024 बिब गोरमंड अवॉर्ड जीता है। इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए खन्ना ने कहा, "यह बस शुरुआत है। हम हर दिन कड़ी मेहनत करेंगे।" गौरतलब है, यह अवॉर्ड उन रेस्तरां को दिया जाता है जो किफायती लेकिन उच्च गुणवत्ता वाला खाना उपलब्ध कराते हैं।