विकास दिव्यकीर्ति ने बताए दिल्ली कोचिंग हादसे पर लंबे समय तक प्रतिक्रिया ना देने के कारण

दिल्ली कोचिंग हादसे पर लंबे समय तक प्रतिक्रिया ना देने को लेकर शिक्षाविद विकास दिव्यकीर्ति ने कहा है, "मेरा स्वभाव...मैं भावनात्मक मामलों में बहुत मुखर नहीं हूं...मैं जब सोने जाता हूं तो बार-बार एक तस्वीर बनती है कि पानी भरने पर बच्चों पर क्या गुज़री होगी?" उन्होंने कहा, "सारे चैनल्स मेरे पीछे पड़े हैं...इससे मुझे परेशानी ना के बराबर है।"

Load More