विकास दिव्यकीर्ति ने बताया वह क्यों जाना चाहते हैं पाकिस्तान
शिक्षाविद विकास दिव्यकीर्ति ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनकी पाकिस्तान जाने की बड़ी इच्छा है। उन्होंने कहा, "आज़ादी के समय मेरे दादा-दादी, नाना-नानी बॉर्डर के उस हिस्से में रहते थे...जो पाकिस्तान बन गया। मुल्तान कमिश्नरी के मुज़फ्फरगढ़ ज़िले के शीतपुर तहसील में मेरे पुरखे रहते थे। मन करता है...उन गलियों को देखूं जहां मेरे मां-पिताजी बचपन में खेलते थे।"