वेकअप कॉल है: भारत के गहनों के निर्यात में गिरावट को लेकर अदाणी
गौतम अदाणी ने भारत के गहनों के निर्यात में 14% की गिरावट को लेकर कहा है, "यह वेक-अप कॉल है...एक ऐसे मोड़ का संकेत देता है जहां हमें अपने दृष्टिकोण पर पुनर्विचार करने की ज़रूरत है।" उन्होंने कहा, "3डी प्रिंटिंग, कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन सॉफ्टवेयर, वर्चुअल रिऐलिटी जैसी टेक्नोलॉजी आभूषणों की डिज़ाइनिंग, निर्माण और अनुभव की प्रक्रिया को बदल रही हैं।"