वीकली एक्सपायरी पर टूटा बाज़ार, निफ्टी ने लगाया 144 अंकों का गोता, सेंसेक्स 555 अंक टूटा
भारतीय शेयर बाज़ार मंगलवार को IT, बैंक और फाइनेंस शेयरों में दबाव के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ। वीकली एक्सपायरी पर निफ्टी 144-अंक टूटकर 23,635 पर जबकि सेंसेक्स 555-अंक गिरकर 75,577 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 21 कंपनियां आज लाल निशान में बंद हुईं। वहीं, BSE पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट-कैप ₹1.4 लाख करोड़ से ज़्यादा घट गया।