विकलांग थीं दिल्ली में खुदकुशी करने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों में शामिल चारों लड़कियां
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि वसंत कुंज के रंगपुरी गांव में खुदकुशी करने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों में शामिल चारों लड़कियां विकलांग थीं और उनकी उम्र 8-18 वर्ष थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतकों में शामिल लड़कियों का पिता कारपेंटर का काम करता था और उसकी पत्नी की एक साल पहले कैंसर से मौत हुई थी।