विकलांग पति को पीठ पर बिठाकर हरिद्वार के कांवड़ मेले में पहुंची पत्नी, वीडियो आया सामने
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) की एक महिला अपने विकलांग पति को अपनी पीठ पर बिठाकर हरिद्वार के कांवड़ मेले में पहुंची जिसका वीडियो सामने आया है। दंपति ने प्राचीन दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक भी किया। विकलांग शख्स ने कहा, "पहले 13 कांवड़ चढ़ा चुका हूं, एक साल से विकलांग हूं...इस बार मेरी पत्नी...मुझे यहां लेकर आई।"