विकलांग भारतीय युवक को रूसी सेना में जबरन किया गया भर्ती, परिवार ने सरकार से मांगी मदद
पंजाब के विकलांग युवक मनदीप कुमार के परिवार का आरोप है कि ट्रैवल एजेंटों ने उसे इटली के बहाने रूस भेज दिया जहां उसे जबरन रूसी सेना में भर्ती किया गया है। परिवार के मुताबिक, उसके पैरों में बचपन से दिक्कत है। परिवार ने राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल से संपर्क किया जिन्होंने विदेश मंत्रालय के सामने मुद्दा उठाया है।