विकसित देशों ने जो काम 20 साल में किया हमने 5 साल में कर दिया: कवच को लेकर रेल मंत्री

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है, "10 हज़ार लोकोमोटिव और 15,000 किमी रेलवे ट्रैक पर कवच का काम चालू हो चुका है।" उन्होंने कहा, "बहुत विनम्रता से कह रहा हूं कि विकसित देशों ने जो काम 20-साल में किया उतना काम भारत ने 5-साल में किया है।" गौरतलब है, ट्रेन हादसों को रोकने के लिए कवच बनाया गया है।

Load More