विकसित भारत@2047 पर सरकार का 'मंथन', 2 दिवसीय शिविर में योजनाओं व सुधारों पर होगी चर्चा
केंद्रीय मंत्रिपरिषद 23 और 24 सितंबर को 2 दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिंतन शिविर में विकसित भारत@2047 के रोडमैप को आगे बढ़ाने के लिए नए विचारों और सुधारों पर मंथन होगा। इसमें सरकारी सुधार, ईज़ ऑफ लिविंग व शासन की प्राथमिकताओं पर मंथन होगा और मंत्रालयों, नीति आयोग और कैबिनेट सचिवालय के कार्यों की समीक्षा होगी।