देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी व रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की गैर-कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी वोग इंडिया मैगज़ीन के जुलाई-अगस्त 2024 संस्करण के कवर पर नज़र आई हैं। कवर शूट के लिए ईशा ने लग्ज़री फैशन ब्रैंड डियॉर का कस्टम आउटफिट पहना था। ईशा इससे पहले 2019 में भी वोग इंडिया मैगज़ीन के कवर पर नज़र आई थीं।