वोग ने रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना की ज्वेलरी दिखाते हुए तस्वीरें कीं जारी, फैन्स ने बताया 'भड़कीला'
फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज़ की शादी के बाद वोग मैगज़ीन ने उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की झलक दिखाने वाली तस्वीरें जारी की हैं। इनमें से एक तस्वीर में जॉर्जिना पूल के किनारे बैठकर अपनी महंगी डायमंड ज्वेलरी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। कुछ इंस्टाग्राम यूज़र्स ने इसे 'भड़कीला' और 'अपनी दौलत दिखाने का अजीब तरीका' बताया है।