विग लगाकर पढ़ी गई नमाज़ मानी जाती है अधूरी: यूपी के मौलाना
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने विग लगाने को हराम बताया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई विग या नकली दाढ़ी लगाकर नमाज़ अदा करता है तो उसकी नमाज़ अधूरी मानी जाएगी। बकौल मौलाना, विग पहनने से त्वचा तक पानी नहीं पहुंचता जिससे वुज़ू और गुस्ल का मकसद पूरा नहीं होता है।