वीज़ा मुक्त 'फू क्वोक' की यात्रा के दौरान भी वियतनाम का वीज़ा लेकर जाएं: भारतीयों से सरकार
वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने वीज़ा-मुक्त द्वीप 'फू क्वोक' की यात्रा पर जाने वाले भारतीय नागरिकों से वियतनाम का वीज़ा लेकर जाने का आग्रह किया है। बकौल दूतावास, मेडिकल इमरजेंसी और उड़ानों में रुकावट के कारण पर्यटकों को वियतनाम देश की मुख्य भूमि पर जाना पड़ सकता है। दूतावास ने कहा कि सुरक्षा के नज़रिए से वीज़ा लेकर जाना चाहिए।