वैज्ञानिकों ने 400 साल पुरानी 'वैम्पायर' का चेहरा पोलैंड में किया रीक्रिएट
पोलैंड में दफन संदिग्ध 'वैम्पायर' ज़ोसिया के चेहरे को वैज्ञानिकों ने रीक्रिएट किया है। उसको 'मौत से वापस लौटने' से रोकने के लिए उसके पैर पर ताला और गर्दन पर लोहे की दरांती लगाई गई थी। वैज्ञानिकों ने उसके 400 साल पुराने चेहरे को फिर से बनाने के लिए डीएनए, 3डी प्रिंटिंग और मॉडलिंग क्ले का इस्तेमाल किया।