किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने इंसान के बाल से निकाले गए केरेटिन से टूथपेस्ट बनाया है जो दांत के इनेमल को रिपेयर करके दांतों का क्षरण (डिके) रोक सकता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि यह सेंसिटिविटी से राहत देने के लिए नर्व चैनल्स को सील कर देता है। यह 2-3 वर्षों में टूथपेस्ट/जैल के रूप में मिल सकता है।