वैज्ञानिकों ने की ऐसे प्रोटीन समूह की खोज जो कैंसर से लड़ने में कर सकता है मदद
ऑस्ट्रेलिया के चिल्ड्रेंस मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने 3 प्रोटीनों के एक समूह की पहचान की है जो शरीर में कैंसर से लड़ने में मदद कर सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ये प्रोटीन टेलोमेरेज़ एंज़ाइम को नियंत्रित करते हैं जो कोशिका विभाजन के दौरान डीएनए की सुरक्षा करता है। इससे कैंसर को रोकने की दवाएं बनाई जा सकती हैं।