वैज्ञानिकों ने चीन में विकसित किया ह्यूमन स्टेम सेल्स से बने मस्तिष्क वाला रोबोट
चीन में वैज्ञानिकों ने ह्यूमन स्टेम सेल्स का इस्तेमाल कर बनाए गए कृत्रिम मस्तिष्क वाला रोबोट विकसित किया है। यह रोबोट ब्रेन-ऑन-चिप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है जिसमें एक ब्रेन ऑर्गनॉइड और एक न्यूरल चिप शामिल होती है। इस रोबोट को विभिन्न टास्क सिखाए जा सकते हैं जिनमें अवरोधों से बचकर निकलना शामिल है।