वैज्ञानिकों ने बताईं 6 विशेषताएं जो किसी शख्स को बनाती हैं 'कूल'
जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल साइकोलॉजी में प्रकाशित एक स्टडी में 6 ऐसे गुणों की बात की गई है जो किसी शख्स को 'कूल' बनाते हैं। रिसर्च के अनुसार, कूल लोग ताकतवर, सुख की इच्छा रखने वाले, साहसी, स्वायत्त, खुले विचारों वाले और बहिर्मुखी होते हैं। बकौल अध्ययन, कूलनेस के ये मूल गुण अलग-अलग संस्कृतियों में बहुत कम ही भिन्न होते हैं।