वैज्ञानिकों ने बनाई नई EVM, शक्तिशाली क्वॉन्टम कंप्यूटर भी नहीं कर पाएंगे हैक
नार्वेजियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी (एनटीएनयू) के वैज्ञानिकों ने एक नया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम बनाया है जिसे क्वॉन्टम कंप्यूटर (इन्हें अभी विकसित किया जा रहा है) द्वारा भी हैक नहीं किया जा सकता है। यह प्रणाली इस बात को सुनिश्चित करती है कि केवल योग्य वोटर्स ही मतदान कर सकें और वोटिंग बैलट पेपर की तरह गुप्त रहे।