वैज्ञानिकों ने बनाया गंदे पानी से 95% तक 'अदृश्य' माइक्रोप्लास्टिक हटाने में सक्षम नया पदार्थ
ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने एक अवशोषक पदार्थ विकसित किया है जो सिर्फ 1-घंटे में गंदे पानी से 95% तक 'अदृश्य' माइक्रोप्लास्टिक हटा सकता है। यह मर्करी/क्रोमियम/कॉपर/डायज़/इब्रुप्रोफेन जैसे प्रदूषक भी 95% तक हटा सकता है। शोधकर्ताओं ने ऐसा प्रोटोटाइप भी बनाया है जो इस्तेमाल के बाद इस पदार्थ को चुंबक की मदद से पानी से निकालकर दोबारा इस्तेमाल योग्य बना सकता है।