पहली कृत्रिम कोशिका जो खुद बढ़ती और प्रजनन करती है, क्यों यह है बड़ी कामयाबी?
वैज्ञानिकों ने दुनिया की पहली ऐसी कृत्रिम कोशिका (SpudCell) तैयार की है जो भोजन ग्रहण कर सकती है, बढ़ सकती है और प्रजनन कर सकती है। इससे वैज्ञानिकों को जीवन की उत्पत्ति को समझने में मदद मिलेगी। यह नई दवाएं विकसित करने और जीवविज्ञान से जुड़ी दुनिया की कुछ बड़ी समस्याओं का समाधान खोजने में सहायक हो सकती है।