वाजपेयी ने पूछा था कि पायलट ने IC 814 को अमृतसर में ग्राउंड क्यों नहीं किया: पूर्व राजनयिक
पूर्व राजनयिक अजय बिसारिया की किताब के अनुसार, IC 814 हाईजैकिंग संकट खत्म होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनसे पूछा था कि पायलट देवी शरण ने विमान को अमृतसर में ग्राउंड क्यों नहीं किया। किताब के अनुसार, इस संकट के खत्म होने को लेकर वाजपेयी खुश भी थे और हाईजैकिंग को लेकर नाखुश भी थे।