वाजपेयी भारतीय राजनीति के दूसरे नेहरू थे: संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर कहा है, "अटल बिहारी वाजपेयी, जवाहरलाल नेहरू के भक्त थे और एक महान नेता थे। वे दूसरे जवाहरलाल नेहरू थे।" उन्होंने आगे कहा, "कट्टर हिंदुत्ववादी होने के बावजूद वाजपेयी का मानना था कि देश सभी का है। उनके नेतृत्व में बीजेपी सर्वसमावेशी थी।"