विजय 2009 में कांग्रेस में होना चाहते थे शामिल, राहुल गांधी की एक शर्त से बदला प्लान
टीवीके प्रमुख विजय 2009 में कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे और अपने पिता एसए चंद्रशेखर संग दिल्ली में राहुल गांधी से मिले थे। बकौल रिपोर्ट्स, विजय सिर्फ कांग्रेस सदस्य बनना चाहते थे लेकिन राहुल ने उन्हें पहले यूथ कांग्रेस चुनाव लड़कर खुद को साबित करने की सलाह दी। इसके बाद विजय ने राजनीति में आने का प्लान टाल दिया।