विजय की फिल्म 'जन नायकन' से अपने सीन्स कटने पर रो पड़ीं ऐक्ट्रेस आनंदी, वीडियो आया सामने
टीवी ऐक्ट्रेस आनंदी अजय ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि ऐक्टर विजय स्टारर फिल्म 'जन नायकन' से उनके सीन्स हटा दिए गए हैं। ऐक्ट्रेस ने कहा कि वह लगभग एक साल से इस फिल्म से जुड़ी हुई थीं। करियर के एक बड़े मौके को गंवाने की बात करते हुए वह भावुक हो गईं।