विजय केडिया ने खरीद रखे हैं 1 करोड़ से ज़्यादा शेयर, अब रॉकेट बना स्टॉक
निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो वाले पटेल इंजीनियरिंग का शेयर मंगलवार को इंट्राडे के दौरान करीब 7% तक उछलकर ₹27.84 पर पहुंच गया। केडिया सिक्योरिटीज़ के पास कंपनी में 1.01% हिस्सेदारी (1 करोड़ से अधिक शेयर) है। कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की यह कंपनी अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर दे चुकी है और 2 बार स्टॉक स्प्लिट हुआ है।