शेयर बाजार में सफलता के लिए विजय केडिया ने दिया गुरु मंत्र, कहा- होनी चाहिए 3 खूबियां
दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने शेयर बाज़ार में सफलता के लिए ज्ञान, साहस और धैर्य को ज़रूरी बताया है। उन्होंने कहा कि मल्टीबैगर स्टॉक के लिए कोई एक फॉर्मूला नहीं चलता। लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न के लिए केडिया ने SMILE फॉर्मूला (स्मॉल साइज़, मीडियम अनुभव, बड़ी महत्वाकांक्षा और असीमित विस्तार क्षमता) पर ध्यान देने की सलाह दी है।