विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' को बैन करने की उठी मांग, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
ऐक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' में श्रीलंकाई तमिलों को विलेन के तौर पर दिखाने के आरोप के बीच इसे बैन करने की मांग की गई है। हालांकि, मेकर्स ने कहा है, "हम तमिल लोगों की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हैं, फिल्म की कहानी पूरी तरह काल्पनिक है, अगर फिर भी भावनाएं आहत हुई हैं, तो हमें खेद है।"