विजय माल्या के बेटे की शादी में नज़र आए पूर्व आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी
भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या की लंदन में शनिवार को हुई शादी में पूर्व आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी नज़र आए। शादी समारोह से ललित मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। गौरतलब है कि ललित मोदी धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर बीसीसीआई से निलंबित होने के बाद यूके चले गए थे।