विजय माल्या ने बताया कहां से आया था 'किंगफिशर स्विम सूट कैलेंडर' का आइडिया
भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर का आइडिया फोटोग्राफर अतुल कसबेकर लाए थे। उन्होंने बताया, "हमने देशभर से मॉडल्स को चुना...ये सब किंगफिशर की मार्केटिंग का हिस्सा था।" किंगफिशर कैलेंडर मॉडल्स के करियर की सफलता पर उन्होंने कहा, "हमने सही टैलेंट चुना...चाहे वह ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हों या फिर कैटरीना कैफ।"