विजय माल्या व नीरव मोदी को भारत लाने की चर्चा, ब्रिटिश टीम ने किया तिहाड़ जेल का दौरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में दिल्ली की तिहाड़ जेल का निरीक्षण किया। इससे भगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की अटकलें लग रही हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल ने कई मंत्रालय और जांच एजेंसियों के अधिकारियों से बातचीत कर प्रत्यर्पण मामलों व ब्रिटिश आवश्यकताओं पर चर्चा की।